कीमोथेरेपी खत्म करने के बाद क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 16:02

1. थकान- कीमोथेरेपी के बाद पहले की अपेक्षा अथिक थकावट महसूस होती है। वहीं, आपके शरीर को आराम की जरूरत है तो करें, नहीं तो सामान्य रूप से कामकाज कर सकते हैं।

2. उल्टियां होना या जी मिचलाना- कीमोथेरेपी लेने के बाद ऐसा देखा जाता है कि जी मिचलाना या उल्टी होना जैसा महसूस होता है। इसके अलावा बुखार जैसा अहसास होता है।

3. बाल झड़ना- कीमोथेरेपी के इलाज के बाद दवाओं के इस्तेमाल के कारण बाल पतले हो जाते हैं। इस कारण बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। बता दें कि बाल झड़ने की समस्या अस्थाई होती और बाल दोबारा आ जाते हैं।

4. मुंह में घाव- कीमोथेरेपी के इलाज के कारण मुंह के अंदर की सेल्स नष्ट हो सकती हैं। जिसके चलते मुंह लाल हो सकता है और मुंह में घाव हो सकते हैं। मुंह में घाव होने से बेचैनी हो जाती है।

5. खून की कमी- कीमोथेरेपी के कारण खून की कमी भी हो सकती है। जिसके चलते एनीमिया की समस्या हो जाती है।

6. संक्रमण- कीमीथेरेपी लेने के बाद संक्रमण की आशंका रहती है। इसलिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info